Breaking News

DM और विधायक ने दिखाई हरी झंडी, शिक्षा बढ़ाने को जिले में निकली रैली

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के कलेक्ट्रेट परिसर में प्रादेशिक अभियान के तहत ‘स्कूल चलो अभियान’ का शुभारंभ किया गया। इस दौरान जिले के 13 ब्लॉकों से आए बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) भारतीय त्रिपाठी के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकाली कार्यक्रम का शुभारंभ जहानाबाद विधायक Rajendra Singh Patel एवं जिलाधिकारी Ravindra Singh ने बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर किया। रैली का उद्देश्य अभिभावकों को जागरूक कर अधिक से अधिक बच्चों का प्राथमिक विद्यालयों में नामांकन सुनिश्चित करना है।

जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर पूरे प्रदेश में ‘स्कूल चलो अभियान’ चलाया जा रहा है। जिन क्षेत्रों में विद्यालयों में बच्चों की संख्या कम है, वहां विशेष रूप से जागरूकता अभियान को तेज किया गया है, ताकि अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल भेजने के प्रति प्रेरित हों इस अवसर पर महिला शिक्षकों ने आकर्षक रंगोली बनाकर कार्यक्रम को सजाया, वहीं बाइक रैली के साथ एक एलईडी वैन भी जिले में भ्रमण कर लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक करेगी।

वहीं विधायक राजेन्द्र सिंह पटेल ने कहा कि वर्ष 2017 से प्रदेश में सरकार बनने के बाद शिक्षा व्यवस्था में लगातार सुधार हो रहा है। उन्होंने बताया कि पहले स्कूलों की स्थिति जर्जर थी और साफ-सफाई की व्यवस्था बेहद खराब थी, लेकिन अब स्कूलों का स्वरूप बदल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार प्राइवेट स्कूलों को भी सहयोग प्रदान कर रही है और छोटे-छोटे विद्यालयों का विलय कर बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जा रहा है कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। ‘स्कूल चलो अभियान’ के माध्यम से जिले में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और अधिक से अधिक बच्चों को स्कूल से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

About Rizvi Rizvi

Check Also

तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत; चचेरा भाई गंभीर

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के लोधीगंज एनएच-2 पर बुधवार देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *