Breaking News

अजय कुमार टैगोर बने भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला मीडिया संयोजक, कार्यकर्ताओं में खुशी; अजय टैगोर ने जताया शीर्ष नेतृत्व का आभार

न्यूज़ वाणी संवाददाता, रायबरेली।

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा रायबरेली की नई जिला कार्यसमिति की घोषणा के बाद संगठन में नई ऊर्जा और उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में अजय कुमार टैगोर को जिला मीडिया संयोजक (प्रभारी) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके इस मनोनयन से पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर है। विभिन्न पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।

जानकारी के अनुसार भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की जिला कार्यसमिति का गठन प्रदेश एवं क्षेत्रीय नेतृत्व की सहमति और संस्तुति के बाद किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक रावत की अनुमति के साथ क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी तथा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अरुण रावत की संस्तुति पर नई टीम की घोषणा हुई है। इस कार्यसमिति में रामबरन रावत को जिलाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि अजय कुमार टैगोर को मीडिया संबंधी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अजय कुमार टैगोर के जिला मीडिया संयोजक बनने से संगठन के कार्यक्रमों, गतिविधियों और पार्टी की नीतियों को प्रभावी ढंग से आम जनता तक पहुंचाने में मदद मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि संगठन के प्रति उनकी सक्रियता और समर्पण से मोर्चा की मीडिया गतिविधियों को मजबूती मिलेगी।

नई जिम्मेदारी मिलने पर अजय कुमार टैगोर ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह दायित्व सौंपा है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि संगठन को मजबूत बनाना, पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाना तथा कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

अजय कुमार टैगोर के मनोनयन पर समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए इसे संगठन के लिए सकारात्मक कदम बताया। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि उनके प्रयासों से भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की संगठनात्मक एवं मीडिया गतिविधियों को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।

About NW-Editor

Check Also

रायबरेली में सनसनीखेज वारदात: पिता की हत्या कर मां-बेटी ने जमीन में दफनाया शव

रायबरेली में एक परिवार के भीतर हुई हत्या की वारदात ने सनसनी फैला दी। आरोप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *