Breaking News

डलमऊ पब्लिक स्कूल के बच्चों ने निकाली भव्य तिरंगा रैली, राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजा डलम

डलमऊ, रायबरेली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर डलमऊ पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भव्य तिरंगा रैली निकालकर नगर में देशभक्ति का उत्साह भर दिया। विद्यालय प्रशासन की ओर से आयोजित इस रैली में बच्चों के साथ स्कूल स्टाफ ने भी पूरे जोश और उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

विद्यालय के प्रबंधक धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में निकली तिरंगा रैली डलमऊ नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर चल रहे छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति के नारे और राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत किए। रैली के दौरान पूरा नगर राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

बच्चों में रैली को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। विद्यालय स्टाफ ने उन्हें स्वतंत्रता दिवस के महत्व, देश के प्रति नागरिकों की जिम्मेदारियों और राष्ट्रीय पर्वों की गरिमा के बारे में जानकारी दी। विद्यार्थियों ने देश की एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश देते हुए लोगों को राष्ट्रहित के प्रति जागरूक किया।

रैली के दौरान डलमऊ प्रशासन और पुलिस बल की मौजूदगी में सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखी गई। शांतिपूर्ण माहौल में कार्यक्रम संपन्न हुआ। डलमऊ पब्लिक स्कूल की इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना करते हुए बच्चों के उत्साह और देशभक्ति की भावना की प्रशंसा की।

About NW-Editor

Check Also

दिल्ली में मिले सम्मान पर भावुक हुए अजीत भैया, बोले— “यह सम्मान मेरा नहीं, हम सबका है”

रायबरेली। देश की राजधानी दिल्ली में मिले सम्मान को लेकर वानर सेना से जुड़े अजीत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *