राष्ट्रीय न्यूज़ वाणी हिंदी दैनिक समाचार पत्र के प्रधान संपादक नफीस जाफरी ने थाना प्रभारी से शिष्टाचार की मुलाकात कर फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया वही नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए दैनिक न्यूज़ वाणी समाचार पत्र की प्रति भी भेंट की। थाना प्रभारी ने 2 अगस्त को गदागंज थाना का कार्यभार संभाला था। इसी क्रम में प्रधान संपादक नफीस जाफरी ने थाना परिसर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। इस दौरान क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, तथा अपराध नियंत्रण, जनसमस्याओं जैसे मामलो मे बात करने पर थाना प्रभारी ने बताया है कि मेरे क्षेत्र की हर घटना व समस्याओं को लेकर अपने सभी सर्किल दरोगा व सिपाहियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा है कि क्षेत्र में घटना को अंजाम देने वाले हो या उपद्रव करने वालो पर तुरंत कानूनी कार्यवाही कर उन्हें सलाखों के पीछे भेजने के निर्देश दिए हैं वही क्षेत्रीय समस्याओं के आए हुए प्रार्थना पत्र पर त्वरित जांच करा कर निस्तारण करने की बात कही है वही पुलिस और जनता के बीच बेहतर संवाद एवं समन्वय जैसे विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए कहां है कि हम व हमारी पुलिस जनता के लिए 24 घंटे तत्पर पर हैं

प्रधान संपादक नफीस जाफरी ने कहा कि बेहतर कानून-व्यवस्था के लिए पुलिस और आम जनता के बीच विश्वास एवं संवाद बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने उम्मीद जताई कि थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के साथ फरियादियों की समस्याओं को प्राथमिकता से सुनकर उनका समयबद्ध एवं निष्पक्ष निस्तारण किया जाएगा।
इस अवसर पर फतेहपुर केसरी के संपादक मोहम्मद अहमद, न्यूज़ वाणी के स्थानीय संवाददाता अमित मिश्रा, मेराजुल हसन फारूकी तथा सह संपादक शबाब हुसैन भी मौजूद रहे। सभी ने थाना प्रभारी को जिम्मेदारी संभालने पर शुभकामनाएं दीं।
मुलाकात के दौरान प्रधान संपादक नफीस जाफरी ने थाना प्रभारी को दैनिक न्यूज़ वाणी की प्रति भेंट की। थाना प्रभारी ने सम्मान एवं शुभकामनाओं के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।
News Wani
