Breaking News

काशी में पांच अगस्त को होगा परिषद का राष्ट्रीय सम्मेलन: डा. सुमंत

– जिले से बस के जरिए काशी जाएंगे पदाधिकारी व कार्यकर्ता
पत्रकारों से बातचीत करते परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. सुमन्त गुप्त।
फतेहपुर। शहर के देव गार्डेंन वर्मा चैराहा स्थित अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा0 सुमंत गुप्ता ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि देश की प्राचीन सनातन धर्म की सांस्कृति राजधानी काशी बनारस में श्रावण मास से शुभ अवसर पर अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की ओर से आगामी पांच अगस्त को राष्ट्रीय कार्यकर्ता प्रतिनिधि सम्मेलन कान्य कुब्ज धर्मशाला नाटी इमली में आहुत की गई है। सम्मेलन में पूरे देश के वैश्य समाज के प्रतिनिधि गण भाग लेंगे।
उन्होने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्टांप न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग उत्तर प्रदेश रवींद्र जायसवाल होंगे। 6 अगस्त को भगवान विश्वनाथ के पावन धाम काशी में सामूहिक रूप् से जलाभिषेक कार्यक्रम उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री रवींद्र जायसवाल के नेतृत्व में किया जायेगा। इस सम्मेलन में राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक क्षेत्र से संबंधित प्रस्ताव पास किए जायेंगे। देश में वैश्य समाज की आबादी 20 प्रतिशत है लेकिन राजनीतिक हिस्सेदारी नगण्य है। वैश्य समाज को राजनीतिक हिस्सेदारी सभी राजनीतिक पार्टियों द्वारा निरंतर उपेक्षित किया जा रहा है। वैश्य समाज भाजपा का स्थाई व परंपरागत वोट है वोट बैंक के हिसाब से लोकसभा व विधानसभा परिषद में प्र्याप्त हिस्सेदारी नहीं मिल पा रही है। यह अवगत कराना अति आवश्यक है कि वैश्य व्यापारी समाज राष्ट्र के विकास में अभूतपूर्व योगदान है तथा राजस्व देने में अग्रिम भूमिका व रोजगार के साधन मुहैया कराने में सबसे आगे है। धर्मांतरण के मुद्दे पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डा0 सुमंत गुप्ता ने जोर देते हुए कहा कि धर्मांतरण एक बहुत बड़ा मामला है इस पर केंद्र व प्रदेश सरकार को कदम उठाने चाहिये। जिलाध्यक्ष अरूण जायसवाल एडवोकेट ने बताया कि पांच अगस्त को परिषद द्वारा एक बस कार्यकर्ताओं को लेकर जायेगी। पदाधिकारियों से संपर्क प्रारंभ कर दिया गया है। इस अवसर पर महिला इकाई की राष्ट्रीय अध्यक्ष कविता रस्तोगी, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव विनोद कुमार गुप्त, युवा कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र शरन सिंपल, संजय गुप्ता, महिला जिलाध्यक्ष उमा शरन गुप्ता, विनय शरन गुप्ता, वेद गुप्ता, नरेंद्र गुप्ता, संजीव गुप्ता, नारायण गुप्ता, राम स्वरूप गुप्ता, राम विशाल गुप्ता, राम प्रकाश गुप्ता, बृजेश सोनी, प्रमोद गुप्ता विनय गुप्ता फौजी, रज्जन गुप्ता, गुड्डू मोदनवाल, नमो गुप्ता, अमित गुप्ता, दीपक साहू, अजय साहू, सतीश साहू, बीनू गुप्ता आदि रहे।

About NW-Editor

Check Also

होली में घर वापसी की मशक्कत, ट्रेनें व बसें फुल

फतेहपुर। रंगो के त्योहार होली का हर किसी को इंतजार रहता है। ऐसे में परदेशी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *