Breaking News

दामोदर सावरकर की मनाई 57 वीं पुण्यतिथि – सावरकर को भारत रत्न दिये जाने की फिर उठी मांग

फतेहपुर। अखिल भारत हिंदू महासभा ने रविवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, अखिल भारत हिंदू महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, अंडमान निकोबार की जेल में काला पानी की सजा काटने वाले हिंदू हृदय सम्राट विनायक दामोदर सावरकर की 57 वीं पुण्यतिथि कैंप कार्यालय आईटीआई रोड में मनाकर उन्हें भारत रत्न दिये जाने की मांग उठाई।
गोष्ठी से पूर्व सर्वप्रथम वीर सावरकर के चित्र पर प्रदेश महामंत्री मनोज त्रिवेदी व अन्य पदाधिकारियों ने उनके तैलीय चित्र पर माल्यार्पण किया तत्पश्चात गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री ने केंद्र की मोदी सरकार से मांग किया कि सावरकर को भारत रत्न शीघ्र दिया जाए। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय का नाम बदलकर वीर सावरकर विश्वविद्यालय रखा जाए। तभी देश के प्रति किया गया उनका बलिदान सार्थक होगा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष रामगोपाल शुक्ला, जिला प्रवक्ता स्वामी रामआसरे आर्य, डॉ प्रमोद पांडेय, शशिकांत मिश्रा, आचार्य विजय त्रिपाठी, करण सिंह पटेल, श्रवण कुमार राजपूत, प्रदीप बाल्मीकि, एसके गुप्ता, शिवाकांत तिवारी भी मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

एसपी ने बिंदकी कोतवाली में की जनसुनवाई

– परिसर का निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश – जनसुनवाई करते एसपी अभिमन्यु मांगलिक। फतेहपुर। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *