Breaking News
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 2;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 34;

जमीन के विवाद में रास्ता बंद करने का आरोप, न्याय के लिए डीएम के पास पहुंची महिला

फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र के सांखा गांव निवासी निशा देवी पत्नी प्रमोद कुमार ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर गाटा संख्या 1711 पर विपक्षी द्वारा कराए गए कथित अवैध निर्माण को हटवाने की मांग की है।

निशा देवी का आरोप है कि चंद्रपाल ने बिना भूमि का बंटवारा कराए जबरन बाउंड्रीवाल का निर्माण कराकर गेट लगा दिया है। इससे अन्य सहखातेदारों का रास्ता बंद हो गया है। पीड़िता का कहना है कि निर्माण के दौरान जेसीबी से खेत में खड़ी लाही की फसल भी नष्ट कर दी गई। इतना ही नहीं, उनकी सास की समाधि को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

पीड़िता के अनुसार, इस मामले में गाजीपुर थाने में मुकदमा भी दर्ज है और राजस्व न्यायालय में वाद विचाराधीन है। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका है।

निशा देवी ने जिलाधिकारी से मामले की जांच कराकर कथित अवैध निर्माण हटवाने, बंद रास्ते को खुलवाने और सभी सहखातेदारों को अपनी-अपनी भूमि पर खेती करने का अवसर दिलाने की मांग की है।

About NW-Editor

Check Also

संविधान दिवस पर ग्रामीणों को किया जागरूक, आठ गांवों में दिलाई अधिकारों और कर्तव्यों के पालन की शपथ

फतेहपुर। संविधान दिवस के अवसर पर ग्रामीण क्षेत्रों में संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *