Breaking News

संविधान दिवस पर बांदा पुलिस ने ली राष्ट्र की एकता और अखंडता की शपथ’ जनपद के सभी थानों में भी हुए कार्यक्रम

न्यूज़ वाणी ब्यूरो, बांदा। संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर को बांदा पुलिस ने संविधान के मूल्यों और आदर्शों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस दौरान जनपद के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता बनाए रखने के साथ संविधान में निहित सिद्धांतों का पालन करने की शपथ ली।

इस अवसर पर मुख्य कार्यक्रम पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में आयोजित किया गया। यहां अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान की उद्देशिका एवं उसमें निहित मूल्यों की जानकारी दी। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्यों का निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने का संकल्प दिलाया।

एएसपी ने संविधान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक और सरकारी कर्मचारी का दायित्व है कि वह संवैधानिक मूल्यों का सम्मान करे और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को मजबूत बनाने में योगदान दे।

पुलिस लाइन के अलावा पुलिस कार्यालय और जनपद के सभी थानों एवं पुलिस चौकियों में भी संविधान दिवस मनाया गया। संबंधित थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में तैनात पुलिसकर्मियों को संविधान के आदर्शों पर चलने तथा राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का ईमानदारी से पालन करने की शपथ दिलाई।

26 नवंबर को क्यों मनाया जाता है संविधान दिवस?

भारत का संविधान 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा द्वारा अंगीकृत किया गया था, जबकि 26 जनवरी 1950 को इसे लागू किया गया। वर्ष 2015 में केंद्र सरकार ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की 125वीं जयंती के अवसर पर प्रत्येक वर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी।

इस दिवस को मनाने का उद्देश्य नागरिकों को संविधान के महत्व, मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक करना है।

About NW-Editor

Check Also

बाल विवाह रोकने को बांदा में जागरूकता अभियान तेज, ग्रामीणों को दिलाया जाएगा बाल विवाह मुक्त भारत का संकल्प

न्यूज़ वाणी ब्यूरो, बांदा। जनपद बांदा में बाल विवाह और बाल श्रम जैसी सामाजिक कुरीतियों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *