Breaking News

राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में फतेहपुर की महिला पुलिसकर्मियों का शानदार प्रदर्शन, दो पदक जीत बढ़ाया जिले का मान

फतेहपुर। राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता में पुलिस विभाग की दो महिला आरक्षियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। अहमदाबाद में आयोजित तृतीय अखिल भारतीय पुलिस बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस क्लस्टर प्रतियोगिता में फतेहपुर में तैनात महिला आरक्षी ममता शर्मा और दीपिका ने अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि से जनपद पुलिस के साथ-साथ उत्तर प्रदेश पुलिस का गौरव भी बढ़ा है।

19 से 24 नवंबर तक गुजरात के अहमदाबाद स्थित वीर सावरकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित इस प्रतियोगिता में देशभर की पुलिस टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता की टेबल टेनिस स्पर्धा में फतेहपुर की महिला आरक्षी ममता शर्मा और दीपिका ने शानदार तालमेल, खेल कौशल और दमदार प्रदर्शन का परिचय दिया।

दोनों खिलाड़ियों ने टीम चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि ओपन डबल्स स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम की। राष्ट्रीय स्तर पर दोनों महिला आरक्षियों की इस सफलता को जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

उनकी जीत ने साबित कर दिया कि पुलिस की जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के साथ-साथ खेल के मैदान में भी फतेहपुर की महिला पुलिसकर्मी अपनी प्रतिभा, मेहनत और लगन का शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। उनकी इस उपलब्धि से पुलिस विभाग में खुशी का माहौल है।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में रास्ते पर कब्जे को लेकर विवाद, शिकायत के बाद प्रशासन ने रुकवाया निर्माण कार्य

फतेहपुर। शहर के कटरा अब्दुल गनी निवासी देव नारायण उर्फ रज्जन कुमार ने अपने पड़ोसी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *