Breaking News

हस्वा में स्वास्थ्य सेवाओं की पहल, सैकड़ों ग्रामीणों की हुई निःशुल्क जांच

फतेहपुर। लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल फाउंडेशन और जनकल्याण महासमिति के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के हस्वा गांव में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक शिवशंकर, भाजपा के वरिष्ठ नेता दिवाकर शास्त्री और समाजसेवी विराज शास्त्री ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। शिविर में लगभग 743 लोगों ने पंजीकरण कराया।

शिविर में चिकित्सकों की टीम ने करीब 110 लोगों की एचआईवी जांच, 193 लोगों की बीपी जांच और 649 लोगों की आंखों की जांच की। जांच के दौरान एक व्यक्ति एचआईवी पॉजिटिव पाया गया। नेत्र परीक्षण के बाद 493 लोगों को निःशुल्क चश्मे और आई ड्रॉप वितरित किए गए। मोतियाबिंद सहित आंखों की अन्य समस्याओं से पीड़ित लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर सीएचसी हस्वा के चिकित्सक डॉ. अनुपम सिंह की टीम ने स्वास्थ्य शिविर में सेवाएं दीं। टीम में डॉ. आदर्श विश्वकर्मा, चिकित्साधिकारी, विकास गुप्ता (फार्मासिस्ट), रिजवान, मानस शुक्ला और मधु सिंह शामिल रहे। बीपी पांडेय ने उपचार के बाद लोगों को अल्पाहार भी वितरित किया।

इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष हस्वा अश्वनी गौड़, कौशलेश प्रसाद पांडेय, आशीष मिश्रा बेलू, शरद श्रीवास्तव, पवन साहू, संजय पाल, जयशंकर, राहुल, डॉ. आदित्य कुमार, डॉ. पवन त्रिपाठी, अखिल मिश्रा, स्टाफ नर्स नगमा, हर्षिता, माया देवी, शैलेन्द्र कुमार, रविन्द्र कुमार और नितिन कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

यह जानकारी मीडिया प्रभारी अजय सिंह चौहान ने दी।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर तहसील गेट पर जमीन विवाद ने पकड़ा तूल, हथियारों के प्रदर्शन से दहशत में आए लोग

फतेहपुर। जमीन के विवाद में न्याय और समाधान की उम्मीद लेकर तहसील पहुंचे लोगों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *