Breaking News

बेटियों के भविष्य को सुरक्षित बनाने की पहल, फतेहपुर में बाल विवाह रोकने के लिए चला जागरूकता अभियान

फतेहपुर। बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति पर रोक लगाने और बच्चों के सुरक्षित भविष्य को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले में 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। शुक्रवार को जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने कलेक्ट्रेट भवन में हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

शासन के निर्देश पर 21 अक्टूबर से 21 दिसंबर तक संचालित इस अभियान के तहत बाल विवाह, अल्पायु विवाह और जबरन विवाह जैसी कुरीतियों को समाप्त करने के लिए व्यापक जनजागरूकता और सामुदायिक भागीदारी पर जोर दिया जा रहा है।

27 नवंबर को बाल विवाह, अल्पायु विवाह और जबरन विवाह के उन्मूलन के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर जिले में जागरूकता संबंधी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने अभियान को सफल बनाने के लिए आमजन से सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

जागरूकता रथ के माध्यम से लोगों को बाल विवाह के दुष्परिणामों और इसकी रोकथाम के प्रति जागरूक किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य समाज में जागरूकता बढ़ाकर बाल विवाह जैसी कुप्रथा को समाप्त करना और बच्चों को सुरक्षित एवं बेहतर भविष्य उपलब्ध कराना है।

इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी, विधि सह परिवीक्षा अधिकारी, चाइल्ड हेल्पलाइन टीम सहित अन्य संबंधित लोग मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में रास्ते पर कब्जे को लेकर विवाद, शिकायत के बाद प्रशासन ने रुकवाया निर्माण कार्य

फतेहपुर। शहर के कटरा अब्दुल गनी निवासी देव नारायण उर्फ रज्जन कुमार ने अपने पड़ोसी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *