Breaking News

खागा में नो एंट्री बेअसर, शहर की सड़कों पर बेखौफ दौड़ रहे भारी वाहन

खागा, फतेहपुर। नगर को जाम और भारी वाहनों के बढ़ते दबाव से निजात दिलाने के लिए उपजिलाधिकारी खागा द्वारा जारी नो एंट्री के आदेश को आज तीसरे दिन भी भारी वाहन चालक ठेंगा दिखाते नजर आए। आदेश लागू होने के बावजूद गिट्टी लदे भारी वाहन नगर के अंदर से गुजरते दिखाई दिए।

किशनपुर रोड चौराहा, जीटी रोड कोतवाली और कस्बा चौकी के सामने से भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंध के बावजूद जारी रहा। किशनपुर रोड पर भी भारी वाहन बेखौफ होकर गुजरते नजर आए। हैरानी की बात यह रही कि प्रशासन की ओर से जारी प्रतिबंध के बावजूद इन वाहनों को रोकने-टोकने के लिए कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर दिखाई नहीं दिया।

नगर के व्यस्त मार्गों से भारी वाहनों की लगातार आवाजाही ने प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। नो एंट्री के आदेश के बावजूद ओवरलोड वाहनों का नगर में प्रवेश करना यातायात व्यवस्था और प्रशासनिक निगरानी की हकीकत उजागर कर रहा है।

About NW-Editor

Check Also

बुंदेलखंड को अलग राज्य बनाने की मांग तेज, सांसदों से संसद में आवाज उठाने की अपील

फतेहपुर। संसद के 29 नवंबर और 1 दिसंबर को प्रस्तावित विशेष सत्र में पृथक बुंदेलखंड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *