Breaking News

मलबा, चीखें और मातम… 100 की रफ्तार में बस ने पिकअप को उड़ाया, कटिहार में सड़क पर बिखरीं लाशें

कटिहार: बिहार के कटिहार जिले में शनिवार देर शाम एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ. नेशनल हाईवे-31 पर कोढ़ा ब्लॉक के पास एक अनियंत्रित बस ने पहले बाइक सवारों को रौंदा और फिर सामने से आ रही पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी. यह टक्कर इतनी भीषण थी कि महज 50 सेकंड के भीतर खुशियों भरा माहौल मातम में बदल गया. हादसे में 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें 10 महिलाएं और एक मासूम बच्ची भी शामिल है. मरने वालों में 5 एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं. मृतकों में से 11 लोग पूर्णिया के रहने वाले थे. जो झारखंड से एक धार्मिक मेले से लौट रहे थे.

100 km/h की रफ्तार, नशे में धुत ड्राइवर: प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और जांच में जो तथ्य सामने आए हैं वे बेहद चौंकाने वाले हैं. जिस बस ने इस तबाही को अंजाम दिया, वह पिछले 5 साल से अनफिट थी. उसका फिटनेस, इंश्योरेंस और प्रदूषण सर्टिफिकेट सालों पहले एक्सपायर हो चुका था. चश्मदीदों के मुताबिक बस ड्राइवर शराब के नशे में धुत था और गाड़ी की रफ्तार 100 किमी प्रति घंटे से भी अधिक थी. हादसे के बाद सड़क पर लाशें बिछ गईं और पिकअप के परखच्चे उड़ गए. स्थानीय लोगों और पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद गाड़ियों के हिस्से काटकर शवों और घायलों को बाहर निकाला.

हादसे का पूरा घटनाक्रम 10 प्वाइंट्स में समझें:

  • भीषण टक्कर: कटिहार के कोढ़ा में NH-31 पर तेज रफ्तार बस और पिकअप के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हुई.
  • मौत का आंकड़ा: हादसे में अब तक 13 लोगों की जान जा चुकी है, जिसमें एक ही परिवार के 5 सदस्य शामिल हैं.
  • नशे में था ड्राइवर: चश्मदीदों का दावा है कि बस ड्राइवर नशे में था और बाइक सवार को कुचलने के बाद भागने की फिराक में उसने रफ्तार और बढ़ा दी थी.
  • रफ़्तार का कहर: बस 100 किमी/घंटा की स्पीड से दौड़ रही थी, जिससे टकराते ही पिकअप पूरी तरह मलबे में तब्दील हो गई.
  • 5 साल से अनफिट बस: जिस बस (BR34G0110) से हादसा हुआ, उसका फिटनेस सर्टिफिकेट 2021 में ही खत्म हो चुका था. वह पूरी तरह अवैध रूप से सड़क पर चल रही थी.
  • बाइक सवारों को पहले रौंदा: पिकअप से टकराने से पहले बस ने एक बाइक को टक्कर मारी, जिस पर सवार पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई.
  • झारखंड से लौट रहे थे श्रद्धालु: पिकअप सवार सभी लोग झारखंड के कठिया मेला धाम से दर्शन कर अपने घर पूर्णिया लौट रहे थे.
  • 50 सेकंड में तबाही: प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाका इतना तेज था कि लगा जैसे बम फटा हो. देखते ही देखते सड़क पर लाशों का ढेर लग गया.
  • रेस्क्यू ऑपरेशन: गाड़ियों में फंसे शवों और घायलों को निकालने के लिए क्रेन का सहारा लेना पड़ा और बस की बॉडी को काटा गया.
  • सरकारी सहायता: मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है.मृतकों की सूची
    क्रमांकमृतकजिला
    1राधिका हसदापूर्णिया
    2तेलमी देवीपूर्णिया
    3पप्पू हसदापूर्णिया
    4तलपु सोरेनपूर्णिया
    5ताना टुडूपूर्णिया
    6बिटिका मरांडीपूर्णिया
    7पप्पू देवीपूर्णिया
    8चिंतामणि महतोपूर्णिया
    9सदानंद मुर्मूपूर्णिया
    क्रमांकमृतकजिला
    1राधिका हसदापूर्णिया
    2तेलमी देवीपूर्णिया
    3पप्पू हसदापूर्णिया
    4तलपु सोरेनपूर्णिया
    5ताना टुडूपूर्णिया
    6बिटिका मरांडीपूर्णिया
    7पप्पू देवीपूर्णिया
    8चिंतामणि महतोपूर्णिया
    9सदानंद मुर्मूपूर्णिया

    कटिहार DM और SP क्या बोले?: DM आशुतोष द्विवेदी ने मीडिया को बताया कि बस पूर्णिया की ओर से आ रही थी. इस दौरान पिकअप से उसकी आमने-सामने की टक्कर हो गई. इसमें कई लोग हताहत हैं. घायलों को मुख्यमंत्री कोष से दो लाख रुपए दिए जाएंगे. घायलों के परिजन पहुंच गए हैं. वहीं, SP शिखर चौधरी ने बताया कि पिकअप और बस की आमने-सामने की टक्कर हुई है. हादसे में घायल 27 लोगों का इलाज चल रहा है. इस मामले में एक एक्सीडेंटल FIR किया जा रहा है. कानूनी प्रक्रिया की जा रही है. उसके तहत हताहत लोगों को मुआवजा दिया जाएगा.

About NW-Editor

Check Also

8 महीने पहले हुई शादी: मौत के बाद ससुरालवालों ने दफनाया, पुलिस ने कब्र से निकलवाई महिला की लाश!

बिहार के पटना के दीघा इलाके से दहेज प्रताड़ना का हैरान करने वाला मामला सामने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *