Breaking News

गया (बिहार) में “सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन” को मिला सम्मान, शहीद चंद्रशेखर आजाद के वंशज ने किया सम्मानित

बिहार : समाजसेवा के क्षेत्र में लगातार किए जा रहे कार्यों के लिए संस्था सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन को बिहार के गया में सम्मानित किया गया। यह सम्मान संस्था को जरूरतमंद मरीजों के लिए निःशुल्क रक्त उपलब्ध कराने और प्रदेश स्तर तक किए जा रहे मानव सेवा कार्यों के लिए प्रदान किया गया। गया में आयोजित कार्यक्रम में शहीद भगत सिंह यूथ ब्रिगेड द्वारा संस्था को सम्मानित किया गया। इस दौरान स्वतंत्रता सेनानी शहीद चंद्रशेखर आजाद के वंशज अमित आजाद तिवारी ने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन को सम्मान प्रदान किया।
संस्था की ओर से यह सम्मान ग्रहण करने के लिए प्रबंधक गुरमीत सिंह गया पहुंचे। कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों से आए समाजसेवियों की भी उपस्थिति रही। इस अवसर पर संस्था से गुरमीत सिंह, शहीद भगत सिंह यूथ ब्रिगेड से सोनी कुमार वर्मा, अमृत, शुभम, हरियाणा से महेश कुमार, दिल्ली से अंगद, अहमदाबाद से भूपेंद्र दवे, वाराणसी से प्रदीप इसरानी, होम्यो भाभा वाराणसी से आशुतोष सिंह तथा जिला गाजीपुर से शीर्ष दीप सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

मुजफ्फरपुर हॉस्पिटल में भीषण आग: 5 की मौत, खिड़की-दरवाजे तोड़कर मरीजों का रेस्क्यू; स्वास्थ्य मंत्री पर उठे सवाल

मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर में एक प्राइवेट अस्पताल के ICU में आग लगने से 5 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *