Breaking News

आचार संहिता के बाद एक्शन मोड में चुनाव आयोग, बंगाल में बड़े अफसरों पर गिरी गाज

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों की विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। पश्चिम बंगाल में दो चरणों में चुनाव होंगे। पहले चरण का चुनाव 23 अप्रैल को और दूसरे चरण का चुनाव 29 अप्रैल को होगा। आचार संहिता लागू होते ही प्रशासनिक स्तर पर बड़े बदलाव हो रहे हैं।

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद भारतीय निर्वाचन आयोग ने बड़ा फेरबदल किया है। आयोग ने पीयूष पांडे को हटाते हुए सिद्ध नाथ गुप्ता को पश्चिम बंगाल का नया पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया है। इसके अलावा, सुप्रतिम सरकार की जगह अजय कुमार नंद को कोलकाता का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है।

हिंसा मुक्त चुनाव कराने का आश्वासन

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने रविवार को अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में आश्वासन दिया था कि पश्चिम बंगाल में चुनाव हिंसा-मुक्त और शांतिपूर्ण होंगे। इसके ठीक 24 घंटे के भीतर पश्चिम बंगाल पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल देखने को मिला। चुनाव आयोग ने सोमवार को कई शीर्ष अधिकारियों के तत्काल तबादले और नियुक्ति का आदेश जारी किया। आदेश के अनुसार, 1992 बैच के आईपीएस सिद्ध नाथ गुप्ता को पश्चिम बंगाल के नए डीजीपी बनाने के अलावा, नटराजन रमेश बाबू को डीजी (करेक्शनल सर्विसेज), अजय मुकुंद रानाडे को एडिशनल डीजी (लॉ एंड आर्डर) नियुक्त किया गया है।

रविवार रात को गृह सचिव व मुख्य सचिव का भी हुआ तबादला

इससे पहले रविवार रात को आयोग ने पश्चिम बंगाल की मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती और राज्य के गृह सचिव जगदीश प्रसाद मीणा के तबादलों का आदेश दिया। आयोग ने यह भी आदेश दिया कि दोनों किसी भी प्रकार के चुनाव संबंधी कार्य में शामिल नहीं होंगे। दुष्यंत नरियाला ने चक्रवर्ती, वहीं संघमित्रा घोष ने मीणा की जगह ली है।

About NW-Editor

Check Also

“‘गिरफ्तार कर जलील करने की जरूरत नहीं’—सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान पवन खेड़ा की भावुक टिप्पणी”

देश की शीर्ष अदालत में गुरुवार को एक अहम राजनीतिक और कानूनी मामले पर सुनवाई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *