Breaking News

इनकार बर्दाश्त न हुआ, मौत को लगा लिया गले

 

सहारनपुर में  युवक ने प्रेमिका के सामने फंदे से लटककर दी जान । मामला बिहारीगढ़ के कुरडीखेडा गांव का है। समरेज बारुगढ़ का रहने वाला था। उसका 2-3 साल से गांव की ही एक लड़की से अफेयर चल रहा था। दोनों अक्सर साथ घूमते-फिरते थे। एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे। यह बात किसी तरह से दोनों के घरवालों को पता चल गई। दोनों का धर्म अलग-अलग था, इसलिए परिवार वाले शादी के लिए राजी नहीं हुए। घर वालों ने दोनों के मिलने-जुलने पर रोक लगा दी।

लड़की के घर वाले उसके लिए रिश्ता देखने लग गए। यह बात समरेज को पता चल गई। उसने रविवार सुबह लड़की को गांव से 500 मीटर दूर खेत में मिलने के लिए बुलाया। सुबह 4 बजे दोनों खेत में पहुंचे। करीब 2 घंटे तक दोनों ने बातचीत की। लड़की ने बताया- समरेज ने मुझसे कहा कि चलो कहीं दूसरे शहर चलते हैं, क्योंकि घरवाले हम दोनों के रिश्ते के लिए कभी राजी नहीं होंगे। इस पर मैंने उसे समझाया कि हम दोनों मिलकर घर वालों को राजी कर लेंगे, लेकिन वह मेरी एक बात नहीं सुन रहा था।

इस पर मुझे गुस्सा आ गया। मैंने कहा कि मैं घर जा रही हूं। मैं वहां से 200 मीटर आगे ही जा पाई थी, तभी पीछे से समरेज ने मेरी चुनरी छीन ली। इसके बाद वह दौड़ता हुआ पेड़ के पास पहुंचा और उस पर चढ़ गया। मैं भी चिल्लाते हुए पीछे-पीछे दौड़ रही थी। उससे कह रही थी कि ऐसा मत करो। लेकिन, उसने मेरी बात नहीं सुनी और पेड़ से लटक गया। मैंने पेड़ से चढ़कर फंदा खोला, तो वह पेड़ के ठीक बगल वाले खेत में गिर गया।

मैं नीचे उतरी तो देखा समरेज की मौत हो चुकी थी। लड़की की चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग पहुंचे। उन्होंने देखा तो लड़की शव से लिपटकर रो रही थी। गांव वालों के पूछने पर वह कहने लगी- इसने मेरी ही चुनरी से फंदा बनाकर सुसाइड कर लिया है। मैं इसे बचा नहीं सकी। वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

About NW-Editor

Check Also

सल्फास की तस्वीर और Insta पर आखिरी अलविदा, 10 मिनट में पुलिस ने बचाई ज़िंदगी

  सहारनपुर में एक युवती ने आत्महत्या करने की कोशिश की, लेकिन इससे पहले उसने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *