इजरायल और अमेरिका ने शनिवार को मिलकर ईरान पर हमला कर दिया. बदले में ईरान भी खाड़ी में मौजूद अमेरिकी सैन्य अड्डों को निशाना बना रहा है. ईरान ने कहा है कि वह अपनी रक्षा करेगा और लड़ता रहेगा. वहीं इजरायली पीएम नेतन्याहू ने अपने बयान में कहा कि अगर अभी ईरान को नहीं रोका गया तो वह अजेय हो जाएगा. वर्तमान में मिडिल ईस्ट में तनाव अपने चरम पर है. इजरायल को हमले में अमेरिका का भी साथ मिला है. यानि यह संयुक्त हमला रहा. इस हमले के बाद ईरान ने भी पलटवार किया है और तेल अवीव पर मिसाइलों से हमला किया. ईरान को दो मुल्कों से समर्थन मिला है. वहीं दूसरी ओर, ईरान की राजधानी तेहरान में कई जोरदार धमाकों की खबर आई है. स्थानीय मीडिया और चश्मदीदों के अनुसार, राजधानी के मध्य हिस्से में कई विस्फोट हुए हैं.
यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है जब ईरान और अमेरिका के बीच परमाणु कार्यक्रम को लेकर कूटनीतिक वार्ताएं जारी हैं. गुरुवार को जिनेवा में दोनों पक्षों के बीच तीसरे दौर की बातचीत हुई थी और आज नए दौर की बातचीत प्रस्तावित थी. लेकिन इजरायल की सैन्य कार्रवाई ने इस कूटनीतिक प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहले ही ईरान को “बहुत कठिन” और “बहुत खतरनाक” बताया था. अमेरिकी स्टेट डिपार्टमेंट ने शुक्रवार को बढ़ते खतरे के मद्देनजर इजरायल से गैर-जरूरी दूतावास कर्मियों को हटाने की अनुमति दी थी.
ईरान पर हुए हमले की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें साफ नजर आ रहा है कि इजरायल ने तेहरान समेत अन्य शहरों में तबाही मचा दी है.



इजरायल की ओर से ईरान पर किए गए हमले से जुड़ी हर बड़ी और ताजा अपडेट आपको सबसे पहले इसी लाइव ब्लॉग में मिलेगी. ग्राउंड जीरो पर हालात क्या हैं, किन ठिकानों को निशाना बनाया गया, दोनों देशों की आधिकारिक प्रतिक्रियाएं क्या हैं और अंतरराष्ट्रीय समुदाय की क्या प्रतिक्रिया सामने आ रही है – हर पहलू की जानकारी यहां लगातार अपडेट की जा रही है.
News Wani
