Breaking News

अमेरिका की ट्रेड डील किसानों को अस्वीकार-रामदत्त

दिल्ली धरने में जनपद से हज़ारों किसान होंगे शामिल
– नहर कालोनी में बैठक करते किसान।
फतेहपुर। भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत गुट की बैठक सम्पन्न हुई जिसमें किसानों की समस्याओं पर चर्चा करने के साथ ही अमेरिका के साथ हुए ट्रेड डील को किसान विरोधी बताते हुए आक्रोश ज़ाहिर किया गया। साथ ही दिल्ली में होने वाले किसानों के धरने में जनपद के किसानों के शामिल होने पर चर्चा की गई। शनिवार को शहर स्थित नहर कालोनी प्रांगण में भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट की बैठक जिलाध्यक्ष मधुसूदन तिवारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महासचिव रामदत्त मिश्रा रहे। बैठक के दौरान किसानों की समस्याओं पर चर्चा करने के साथ भारत अमेरिका के मध्य हुई ट्रेड डील पर स गठन के नेताओ ने आक्रोश व्यक्त करते हुए डील को किसान विरोधी बताया। साथ ही डील के विरोध में दिल्ली के रामलीला मैदान में 19 मार्च से होने वाले किसानों के धरने में जिले के हज़ारों किसानों के शामिल होने की बात कही गयी। धरने को सफलबनाने के लिए संगठन के कार्यकर्ताओं एव पदाधिकारियों को किसानों को संगठित करने के लिए लगाया गया। बैठक के दौरान आलू किसानों की समस्याओं पर आक्रोश ज़ाहिर करते हुए आलू को न्यूनतम लागत मूल्य पर बेचने के लिये मजबूर होना पड़ रहा है। जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति दिन ब दिन खराब हो रही है। किसान कर्ज में डूब रहा है। बैठक के दौरान दिगवत किसान बड़कू पांडेय के आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर बबलू सिंह, अमित यादव, मन्नी लाल, राजू सिंह, विजय सिंह, रामु शुक्ला, श्याम बाबू, मुनीर हुसैन, जितेंद्र त्रिपाठी, मीणा सिंह, फौजिया खान, लक्ष्मी सिंह, राजेश कुमार प्रजापति, गुडडू, राकेश शुक्ला, राजोला, महमूद हुसैन आदि रहे।

About NW-Editor

Check Also

एसपी ने जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की समस्याएं

– समयबद्ध निस्तारण के अधीनस्थों को दिए निर्देश – कार्यालय में जनसुनवाई करते एसपी अभिमन्यु …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *