Breaking News

लोकमाता अहिल्याबाई का धर्म पथ अनुकरणीय: स्वामी विज्ञानानंद

– ओमघाट में नमामि गंगे के प्रदेश संयोजक सहित जनप्रतिनिधियों ने की गंगा आरती
– ओम घाट में गंगा आरती करते भाजपाई व अन्य।
फतेहपुर। भृगुधाम भिटौरा के ओम् घाट में भाजपा के नमामि गंगे प्रकोष्ठ द्वारा घाट सफाई व गंगा आरती का भब्य आयोजन पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी जन्मदिवस स्मृति अभियान के अन्तर्गत किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि एक कुशल व सफल शासक वही होता है जिसके कार्यों में धर्म साफ-साफ परिलक्षित हो। मालवा की महारानी अहिल्याबाई होल्कर को देश के चारो शंकराचार्यों द्वारा उनके द्वारा देश के प्रमुख मंदिरों के जीर्णाेद्धार कराने व न्यायप्रियता के लिए पुण्यश्लोक की उपाधि से विभूषित किया गया। वह सदैव लोकहित में समर्पित रहतीं थीं। कार्यक्रम में उपस्थित निवर्तमान विधायक करण सिंह पटेल ने कहा कि जो धर्म की रक्षा के लिए आगे आता है धर्म उसकी सदैव सदैव सुखद रक्षा करता है। भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने कहा कि देश में सहजता समरसता व न्यायप्रियता के साथ ही पराक्रम में कोई सामी नहीं था। आज देश व प्रदेश की डबल इंजन की सरकार द्वारा आधार बनाकर राष्ट्रहित में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम में अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता ने कहा कि समाज में सबको समानता का कार्य अहिल्याबाई होल्कर जी द्वारा किया गया। नमामि गंगे विभाग के प्रदेश संयोजक कृष्ण दीक्षित ने अपने सम्बोधन में कहा कि तीन सौ वर्ष पूर्व जिस तरह महिला सशक्तिकरण को लेकर समूह का गठन किया गया वह हमारे लिए हमेशा सकारात्मक प्रेरणा प्रदान करता रहेगा। गोष्ठी के उपरांत नमामि गंगे के संयोजक शैलेंद्र शरण सिंपल द्वारा आयोजित गंगा आरती में नमामि गंगे के प्रदेश संयोजक कृष्ण दीक्षित उर्फ बड़े के साथ जनप्रतिनिधियों ने गंगा आरती की। संचालन भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष धनंजय द्विवेदी ने किया। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग कार्यवाह ज्ञानेंद्र सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी, भिटौरा ब्लॉक प्रमुख अमित तिवारी, पुष्पराज पटेल, अर्चना त्रिपाठी, नीरज सिंह, उदय लोधी, डीएफओ रामानुज त्रिपाठी, जेल पर्यवेक्षक विपिन बिहारी शरण, डीपीओ ज्ञान तिवारी, नमामि गंगे के जिला संयोजक शैलेन्द्र शरण सिम्पल, रामप्रताप सिंह गौतम, वीरेंद्र पांडेय, विजय शंकर मिश्रा, अपर्णा सिंह गौतम, प्रवीण कुमार सिंह, अजय सिंह रिंकू लोहारी, ज्योति प्रवीण पटेल, सुनिधि तिवारी, स्वरूप राज सिंह जूली, कुलदीप सिंह भदौरिया भी मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

228 बच्चों को बांटी होम्योपैथिक दवा

– मौसमी बीमारियों से बचाव का अभियान चला रहे रेडक्रास चेयरमैन बच्चों को दवा वितरित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *