Breaking News

दिव्यांग बच्चों ने प्रस्तुत किया रंगा-रंग कार्यक्रम 

फतेहपुर।    जी0 टी0 रोड स्थित भावना दिव्यांग विद्यालय में  दिव्यांग दिवस की पूर्व संध्या पर  दिव्यांग बच्चों ने रंगा-रंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी दिव्यांग प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष  राहुल सिंह एवं शिबू भाई  ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर माँ सरस्वती की प्रतिमा का माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम का आरंभ सरस्वती वंदना के साथ हुआ तत्पश्चात पधारे हुए अतिथियों का स्वागत हुआ। दिव्यांग दिवस की पूर्व संध्या पर मानसिक मंदित, श्रवण बाधित, एवं बहु दिव्यांग बच्चों ने मंत्र मुक्त कार्यक्रम कर दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। बहु दिव्यांग छात्रा अलफिया ने अपनी कविता से दर्शकों का मन मोह लिया वहीं अंश, शिवानी, फलक के नृत्य ने सभी को तालियां बजाने पर मजबूर किया। आये हु अतिथियों ने दिव्यांग स्कूल के सभी शिक्षकों की भूरि भूरि प्रशन्सा की। अन्त में भावना दिव्यांग संस्थान की निदेशिका डा0 भावना श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। उक्त कार्यक्रम में भावना दिव्यांग स्कूल परिवार के साथ-साथ माधुरी श्रीवास्तव, पूजा बाजपेई, अंजना सिंह, मंसूर अहमद, रत्नेश श्रीवास्तव, अखिलेश मौर्य, पूर्वी, नूरजहां मतीन, रोहित, ललिता रस्तोगी, सुमन, शानू गुप्ता आदि अपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

वृद्धाश्रम में रोजगार की पहल, बुजुर्ग बने आत्मनिर्भर

– अगरबत्ती-मोमबत्ती से आत्मनिर्भरता की राह पर वृद्ध – स्टालों का अवलोकन करते पूर्व विधायक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *