Breaking News

“आज राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर लोकसभा में चर्चा—PM मोदी कब उठाएंगे मुद्दा?”

संसद के बजट सत्र का सोमवार को चौथा दिन है। संसद में आज राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा हो सकती है। वहीं कल रविवार को संसद में आम बजट 2026-27 पेश किया गया। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के लिए 18 घंटे तय किए गए हैं। लोकसभा में बहस की शुरुआत सर्बानंद सोनोवाल करेंगे। कार्यसूची के अनुसार, बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या इस प्रस्ताव का समर्थन करेंगे। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, तारिक अनवर, अमरिंदर राजा वड़िंग, एंटो एंटनी और जोतिमणि धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 फरवरी को जवाब देंगे। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट से जुड़े सवालों पर 11 फरवरी को जवाब दे सकती हैं। राज्यसभा में भाजपा सांसद सी सदानंदन मास्टर धन्यवाद प्रस्ताव पेश करेंगे। उनके अलावा BJP सांसद मेधा विश्राम कुलकर्णी प्रस्ताव का समर्थन करेंगी। इससे पहले 1 फरवरी को सीतारमण ने 85 मिनट के बजट भाषण दिया। बजट सत्र में विपक्ष आम बजट और एपस्टीन से जुड़े मुद्दे पर संसद में हंगामा कर सकता है। दरअसल कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने 31 जनवरी को दावा किया था कि पीएम मोदी ने मानव तस्करी, नाबालिगों के यौन शोषण और बलात्कार के दोषी जेफ्री एपस्टीन की सलाह मानी थी।

About NW-Editor

Check Also

“असम CM का कांग्रेस पर तीखा वार: बोले—अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों की चिंता, ‘हजार राहुल–गोगोई भी कुछ नहीं कर सकते’”

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस को सिर्फ अवैध …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *