Breaking News

मंदिर प्रबंध कमेटी की बैठक में कई बिन्दुओं पर चर्चा

फतेहपुर। शहर के ताम्बेश्वर मंदिर परिसर में प्रबंध कमेटी की बैठक संपन्न हुई। जिसमें कार्वाहक अध्यक्ष सुधांशु श्रीवास्तव एवं विजय शंकर शुक्ला ने तांबेश्वर मंदिर सिद्ध पीठ ट्रस्ट के रखरखाव और किस तरीके से मंदिर को और विकसित किया जाए इस बाबत चर्चा की गई। इस दौरान सर्वसम्मत से निर्णय लिया गया कि भाजपा के जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल मंदिर ट्रस्ट के कार्यवाहक व्यवस्थापक होगें। अन्य पदों पर किसी की कोई नियुक्ति नहीं की गई। मंदिर ट्रस्ट के अन्य पदों पर जो भी लोग प्रेस नोट जारी किए हैं उसे फर्जी करार दिया गया। इस अवसर पर मंदिर के मुख्य पुजारी राघवेंद्र पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल, जिला पंचायत सदस्य मनोज गुप्ता, अजय सिंह उर्फ रिंकू लोहारी, धर्मेंद्र सिंह जनसेवक, आशीष श्रीवास्तव, देवेंद्र शुक्ला, नागेंद्र द्विवेदी, अनिल चैहान, पीयूष सिंह, अरुण गुप्ता, मनोज मिश्रा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

खागा तहसील सभागार में प्री मेगा शिविर आयोजित

– प्री मेगा शिविर में भाग लेते सचिव अन्य। फतेहपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *