Breaking News

सनातन धर्म जागरण व होली महोत्सव की तैयारियों पर चर्चा

– आचार्यकुलम् की बैठक में शहरवासियों से सहयोग की अपील
– बैठक कर विचार-विमर्श करते पदाधिकारी।
फतेहपुर। सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार एवं तिथि-पर्वों के उत्सवपूर्ण आयोजन के लिए प्रतिबद्ध आचार्यकुलम संस्था ने होली महोत्सव को भव्य रूप देने की कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में संगठन द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें आगामी होली महोत्सव की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारियों एवं प्रबुद्ध नागरिकों ने सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं धर्म जागरण के उद्देश्य से इस महोत्सव को सफल बनाने का संकल्प लिया। संगठन ने सभी नगरवासियों को विशेष रूप से आमंत्रित करते हुए अपील की है कि वे इस आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लें और सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार में अपना सक्रिय योगदान दें। आगामी 17 मार्च को प्रातः 11 बजे से शहर के पीरनपुर इलाके में सनातन धर्म जागरण व होली महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। बैठक में प्रमुख रूप से डॉ. शिव प्रसाद त्रिपाठी, भोला प्रसाद मिश्रा, अशोक बाजपेई, प्रदीप तिवारी, गया प्रसाद मिश्रा, अंकित शुक्ला, विशाल दुबे सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। आचार्य कुलम के पदाधिकारियों ने बताया कि यह महोत्सव न केवल रंगों का त्योहार होगा, बल्कि सनातन मूल्यों, भाईचारे और सांस्कृतिक एकता का भी प्रतीक बनेगा। शहर के सभी प्रबुद्ध एवं जागरूक नागरिकों से अनुरोध है कि वे निर्धारित तिथि पर पीरनपु पहुंचकर इस पवित्र आयोजन को सफल बनाएं।

About NW-Editor

Check Also

प्रेम प्रसंग के चलते युवती की मां व भाई ने की थी हत्या

– पुलिस ने घटना का खुलासा कर मां व भाई को दबोचा – पुलिस टीम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *