Breaking News

भाकियू की बैठक में किसानों की समस्याओं पर चर्चा

– 6 अक्टूबर को भाकियू मलवां पावर हाउस का करेगी घेराव
नहर कालोनी में बैठक करते भाकियू टिकैत गुट के पदाधिकारी।
फतेहपुर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट की मासिक बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें बिजली एवं खाद समेत किसानों की अन्य समस्याओं पर चर्चा की गई।
मंगलवार को भाकियू टिकैत गुट की बैठक जिलाध्यक्ष नवल सिंह पटेल के नेतृत्व में नहर कालोनी में सम्पन्न हुई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय संगठन मंत्री राजेन्द्र सिंह रहे। बैठक में बिजली एव खाद की समस्याओं पर आक्रोश व्यक्त किया गया। साथ ही किसानो से संबंधित अन्य समस्याओं पर अधिकरियों द्वारा ध्यान न दिए जाने पर नाराजगी जताते हुए दोषी अधिकारियों पर ज़िम्मेदारियां तय करने की मांग किया। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय संगठन मंत्री राजेन्द्र सिंह ने कहा कि बिजली की समस्याओं के चलते किसानों की धान की फसल सूखने की कगार पर है। बिजली समस्याओं पर अधिकारी ध्यान नहीं देते जिससे फसल खराब हो रही है। किसानों में आक्रोश व्याप्त है। जिसके चलते छह अक्टूबर को किसान मलवां पावर हाउस का घेराव करेंगे। मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक उत्तम, प्रदेश सचिव राम सहाय पटेल, युवा जिलाध्यक्ष विवेक सिंह यादव, नगर अध्यक्ष खागा धर्म सिंह, रमन सिंह यादव आदि रहे।

About NW-Editor

Check Also

रामनवमी पर जय श्रीराम की गूंज से गुजाएमान हुआ शहर

– शोभा यात्रा में शामिल हुए हजारों रामभक्त, भगवामय रहा माहौल – धर्मध्वज एवं विद्युत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *