Breaking News

जिला परियोजना प्रबंधन इकाई ने ग्रामीणों को किया जागरूक

– ग्राम पंचायत बसोहनी में जल महोत्सव का किया आयोजन
– जल महोत्सव में ग्रामीणों को जागरूक करते इकाई के पदाधिकारी।
फतेहपुर। जल जीवन मिशन के अंतर्गत कार्यरत जिला परियोजना प्रबंधन इकाई ने विकास खण्ड भिटौरा की ग्राम पंचायत बसोहनी में जल महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन कर जल संरक्षण, शुद्ध जल प्रयोग और अशुद्ध जल से होने वाले रोगों के प्रति लोगों को जागरूक किया। जिला परियोजना प्रबंधन इकाई से आईएसए कोआर्डिनेटर शिवबहादुर सिंह चंदेल ने बैठक में ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन मिशन प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की स्वपनिल योजना है। हम सभी को जल संचय के तरीकों को अपना कर जल को संरक्षित करना होगा ताकि हमारी आने वाली पीढ़ी को जल के लिए संघर्ष न करना पड़े। सीबीटी स्वाति अवस्थी ने दूषित पानी से होने वाली जल जनित बीमारियों, जल संरक्षण एवं शुद्ध पेयजल जल के सदुपयोग के बारे में बताया। उन्होंने ने कहा कि सभी ग्राम पंचायतों में हर घर में नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल आपूर्ति की सरकार की योजना तीब्र गति से चल रही है। जल्द ही सभी घरों में नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल प्राप्त होगा। बैठक में प्रोजेक्ट मैनेजर मो0 सऊद सिद्दीकी, जीआईएस एक्सपर्ट जितेन्द्र यादव, ग्राम प्रधान रामबाबू, श्रवण कुमार, पारस, शैलेन्द्र तिवारी, महेंद्र, अनिल दत्त, धीरज पाल, हरिओम, सुरेंद्र पाल सहित ग्राम पेयजल एवं स्वच्छता समित के सदस्य उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

सनातन धर्म जागरण व होली महोत्सव की तैयारियों पर चर्चा

– आचार्यकुलम् की बैठक में शहरवासियों से सहयोग की अपील – बैठक कर विचार-विमर्श करते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *