Breaking News

दिव्यांग बच्चों की मुस्कान बनी संस्था

दिव्यांग बच्चों को सामग्री वितरित करते संस्था के पदाधिकारी।
खागा, फतेहपुर। मां गंगा देवी दिव्यांग सेवा संस्थान (विशेष विद्यालय) लक्ष्मणपुर लखीपुर के प्रांगण में मुख्य अतिथि जिला पूर्ति अधिकारी सुनील पुष्कर द्वारा सर्वप्रथम सरस्वती माता जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
प्रबंधक देवनारायण सिंह ने मुख्य अतिथि एवं अतिथि पूर्ति निरीक्षक भास्कर मिश्रा, पूर्ति निरीक्षक हरीश कुमार साहनी एवं अन्य आगंतुकों का स्वागत किया। प्रबंधक श्री सिंह ने बताया कि संस्था विगत 10 वर्षों से दिव्यांग बच्चों हेतु अनवरत कार्य कर रही है। संस्था द्वारा दिव्यांग बच्चों के शिक्षण हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम डीएड (विशेष शिक्षा) भी चलाया जा रहा है। मुख्य अतिथि ने दिव्यांग बच्चों को एमआरटीएलएम फल व अल्प आहार (चिप्स, फ्रूटी, चॉकलेट, बिस्किट, केला, सेब) का वितरण किया। यह वितरण 35 दिव्यांग बच्चों के बीच हुआ। कार्यक्रम में बच्चे शनि, बजरंगी, सुमित, रणविजय, अभिलाष आदि एवं शिक्षकगणों में दिव्यांशु शर्मा, काजल देवी, काजल सिंह, सालिकराम सोनकर, पप्पू यादव, सुशील कुमार आदि लोग मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ने बताया कि दिव्यांग बच्चे ईश्वर का स्वरूप है उनकी सेवा करना सबसे बड़ा मानव धर्म है।

About NW-Editor

Check Also

खागा तहसील सभागार में प्री मेगा शिविर आयोजित

– प्री मेगा शिविर में भाग लेते सचिव अन्य। फतेहपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *