Breaking News

डीएम व एसपी ने हुसैनगंज थाने पर सुनीं समस्याएं – 91 शिकायतों में सिर्फ 12 का हुआ निस्तारण

फतेहपुर। पीड़ितों को त्वरित निस्तारण कराये जाने के उद्देश्य से संपूर्ण थाना समाधान दिवस का आयोजन जिले के सभी थानों पर किया गया। जिसमें पीड़ितों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों व पुलिस कर्मियों ने निस्तारण कराने का प्रयास किया।
संपूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी श्रुति व पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह हुसैनगंज थाना पहुंचे। जहां पीड़ितों की स्वयं एक-एक करके समस्या सुनने का काम किया। सभी शिकायतों के निस्तारण के लिए डीएम ने पुलिस व राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण शिकायतों का निस्तारण किया जाये। इस कार्य में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इसी तरह जिले के अन्य थानों पर भी संबंधित अधिकारियों व पुलिस कर्मियों ने शिकायतें सुनकर निस्तारण कराने काम किया। जिले के सभी थानों पर राजस्व से संबंधित 63 व पुलिस से संबंधित 28 शिकायतें दर्ज की गई। जिसमें राजस्व की पांच व पुलिस से संबंधित सात प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया अन्य में कार्रवाई प्रचलित में है।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में विवाहिता ने खाया जहरीला पदार्थ, पति-ससुर पर मारपीट और जहर खिलाने का आरोप

फतेहपुर। असोथर थाना क्षेत्र के सुजानपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में 27 वर्षीय महिला ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *