Breaking News

डीएम ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में ध्वजारोहण कर दी सलामी

– महापुरूषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर अर्पित किए श्रद्धासुमन
– स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को किया सम्मानित
– कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण करते जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह।
फतेहपुर। 79 वां स्वतंत्रता दिवस जनपद में बड़े हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह ने कैम्प कार्यालय में ध्वजारोहण कर सलामी दी। साथ ही समस्त सरकारी भवनों पर प्रातः आठ बजे ध्वजारोहण किया गया। इसी क्रम में जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में ध्वजारोहण कर सलामी दी और राष्ट्रगान गाया गया। कलेक्ट्रेट स्थित गांधी मैदान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, अम्बेडकर पार्क में बाबा साहब डॉ0 भीमराव अंबेडकर एवं महात्मा गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं ने मानव श्रंखला बनाकर भारत का नक्शा बनाया। डीएम समेत अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व), अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ने गांधी मैदान में गुड़हल और महोगनी के पौध रोपित किए तत्पश्चात कलेक्ट्रेट सभागार में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। डीएम ने उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों एवं गणमान्य नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वतंत्रता हमारे बलिदानियों ने अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिलाई है। हम सबका कर्तव्य है कि इसे अक्षुण्य बनाए रखें। डीएम ने जनपद के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विश्वनाथ खन्ना को अंगवस्त्रम, श्रीफल, श्री भगवतगीता व माल्यार्पण कर सम्मानित किया। अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व), अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), वरिष्ठ कोषाधिकारी, गणमान्य नागरिक सत्यप्रकाश सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर अपने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक सहित संबंधित उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

वृद्धाश्रम में रोजगार की पहल, बुजुर्ग बने आत्मनिर्भर

– अगरबत्ती-मोमबत्ती से आत्मनिर्भरता की राह पर वृद्ध – स्टालों का अवलोकन करते पूर्व विधायक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *