Breaking News

निर्माणाधीन भवन को ससमय पूर्ण किया जाय: डीएम

फतेहपुर। केंद्रीय विद्यालय मधुपुरी में विद्यालय प्रबंध समिति (वीएमसी) तथा विद्यालय भवन निर्माण अनुवीक्षण समिति की बैठक जिलाधिकारी/अध्यक्ष विद्यालय प्रबंध समिति केंद्रीय विद्यालय मधुपुरी रविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में केन्द्रीय विद्यालय मधुपुरी में सम्पन्न हुई। उन्होंने बैठक में विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों और विकास परियोजनाओं के साथ ही निर्माणाधीन भवन की प्रगति की समीक्षा की और संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन भवन को गुणवत्तापूर्ण ढंग से ससमय पूर्ण किया जाय। छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कराया जाय। विद्यालय तक पहुंचने हेतु बड़नपुर से केंद्रीय विद्यालय तक सड़क को पक्का बनाने के निर्देश संबंधितों को दिए। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर, जिला विद्यालय निरीक्षक, अधिशाषी अभियंता(पीडब्ल्यूडी) मुख्य चिकित्सा अधिकारी, प्राचार्य वीनू मिश्रा सहित समिति के सदस्य उपस्थिति रहे।

About NW-Editor

Check Also

खागा तहसील सभागार में प्री मेगा शिविर आयोजित

– प्री मेगा शिविर में भाग लेते सचिव अन्य। फतेहपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *