Breaking News

खागा तहसील सभागार में प्री मेगा शिविर आयोजित

– प्री मेगा शिविर में भाग लेते सचिव अन्य।
फतेहपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्ण कालिक सचिव ने बताया कि आगामी 22 फरवरी को आयोजित होने वाले मेगा शिविर को सफल बनाने के लिए जनपद न्यायाधीश/जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष के निर्देशानुसार मंगलवार को प्री मेगा शिविर का आयोजन तहसील खागा के सभागार में किया गया। शिविर में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला प्रेबेशन कार्यालय, जिला चिकित्सा विभाग, पशुपालन विभाग, जिला दिव्यांग कल्याण विभाग, रेशम विभाग, जिला खाद्य एवं रसद विभाग, खनन विभाग, राजस्व विभाग, राज्य पिछडा वर्ग, जिला उद्योग केन्द्र, मत्स्य विभाग सहायक श्रम आयुक्त श्रम विभाग, नगर पालिका परिसद फतेहपुर एवं वन स्टाप सेन्टर विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित समस्त विभागों द्वारा लाभार्थियों को चिन्हांकन कर उनका पोर्टल पर रजिस्टर्ड किया गया। जिससे आगामी बाइस फरवरी को आयोजित होने वाले मेगा शिविर/बृहद सहायता शिविर के आयोजन को सफल बनाया जा सके।

About NW-Editor

Check Also

सनातन धर्म जागरण व होली महोत्सव की तैयारियों पर चर्चा

– आचार्यकुलम् की बैठक में शहरवासियों से सहयोग की अपील – बैठक कर विचार-विमर्श करते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *