Breaking News

बारिश का अलर्ट: लहचूरा बांध पहुंचे डीएम व एसपी, जलभराव का लिया जायजा, निचले इलाकों पर नजर रखने के सख्त निर्देश, अधिकारियों को आपदा स्थिति से निपटने के लिए सतर्क रहने का आदेश

 

महोबा। दो दिन से हो रही लगातार बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी प्रभास कुमार और पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह ने शनिवार को जिले तालबों और बांधों के जलभराव की स्थिति का जायजा लेने के लिए लहचूरा बांध का निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान जिलाधिकारी ने बांध के आसपास बसे गांव के ग्रामीणों को सतर्कता बरतने पर जोर दिया। वहीं डीएम ने आपदा स्थिति से निपटने के लिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लगातार हो रही बारिश को देखते हुए डैम एवं आसपास के क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जाए। जलस्तर में होने वाली वृद्धि की नियमित रूप से जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यकता पड़ने पर तत्काल आवश्यक कदम उठाए जाएं। संवेदनशील एवं निचले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने तथा ग्रामीणों को समय से आवश्यक सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक ने पुलिस एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को आपदा की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क रहने और किसी भी आकस्मिक परिस्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि लगातार बारिश के दौरान जनसुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए सभी संबंधित अधिकारी अपने अपने क्षेत्रों में सतर्क रहकर स्थिति पर निरंतर नजर बनाए रखें। इस मौके पर उपजिलाधिकारी कुलपहाड़ आदेश सिंह सागर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

महोबा में थाना समाधान दिवस पर सुनी गईं फरियादें, डीएम-एसपी ने त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

महोबा जिलाधिकारी प्रभास कुमार एवं पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह द्वारा थाना महोबकंठ पहुँचकर क्षेत्र से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *