महोबा जिलाधिकारी प्रभास कुमार एवं पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह द्वारा थाना महोबकंठ पहुँचकर क्षेत्र से आए फरियादियों की समस्याओं की जनसुनवाई की गई। यह जनसुनवाई क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ अनुरुद्ध कुमार व प्रभारी निरीक्षक महोबकंठ अर्जुन सिंह एवं अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुई।
जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा सभी शिकायतों के निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण का आश्वासन दिया गया। उन्होंने मौके पर ही राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीमों का गठन कर प्राप्त शिकायतों के शीघ्र समाधान हेतु आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि थाना समाधान दिवस का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का पारदर्शी, त्वरित एवं न्यायसंगत निस्तारण सुनिश्चित करना है।
अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना पनवाड़ी में पहुंचकर जनसुनवाई की गई। इस दौरान फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इसके अतिरिक्त जनपद के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा राजस्व विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर अपने-अपने थानों पर समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें प्राप्त प्रार्थना पत्रों की जांच कर संयुक्त टीमों द्वारा मौके पर जाकर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही की गई।

News Wani