Breaking News

फतेहपुर में सांप के डसने से 22 वर्षीय युवक की मौत, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

फतेहपुर। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के ग्राम दावतमई कंसार में शनिवार की भोर घर के अंदर सो रहे 22 वर्षीय युवक को जहरीले सांप ने डस लिया। परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार दावतमई कंसार गांव निवासी सीताराम का पुत्र शिवचरण घर के बाहर छप्पर के नीचे सो रहा था। शनिवार की भोर पहर जहरीले सांप ने उसे डस लिया। इसकी जानकारी जब परिजनों को हुई तो वे उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के संबंध में पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के भाई गोलू ने जानकारी दी।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर कचहरी में अधिवक्ता के चेंबर में लगी आग, दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर बुझाई लपटें

फतेहपुर। जिला कचहरी परिसर में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब अधिवक्ता नरेंद्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *