Breaking News

फतेहपुर कचहरी में अधिवक्ता के चेंबर में लगी आग, दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर बुझाई लपटें

फतेहपुर। जिला कचहरी परिसर में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब अधिवक्ता नरेंद्र सिंह उर्फ चुन्नू सिंह के चेंबर में अचानक आग की लपटें उठने लगीं। चेंबर से धुआं और आग की खबर फैलते ही आसपास मौजूद अधिवक्ताओं, कर्मचारियों और अन्य लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

जानकारी के अनुसार चेंबर से धुआं उठता देखकर आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू कर दिया। दमकल कर्मियों ने आग को आसपास के चेंबरों और कचहरी परिसर के अन्य हिस्सों तक फैलने से रोकने के लिए मोर्चा संभाल लिया।

प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। आग की चपेट में आने से चेंबर में रखे महत्वपूर्ण दस्तावेज, फर्नीचर और अन्य सामान के जलने की आशंका है। आग से कितना नुकसान हुआ, इसका वास्तविक आकलन आग पूरी तरह बुझने के बाद ही सामने आएगा।

राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद पुलिस और संबंधित विभाग की टीमें भी मौके पर पहुंच गईं और जानकारी जुटाने में लगी रहीं। आग लगने के कारणों और संपत्ति को हुए नुकसान की जांच की जा रही है।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में ससुराल पहुंचे युवक की मौत से मचा हड़कंप, पत्नी को घर ले जाने आया था 45 वर्षीय बल्लू

फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र के हनुमानपुर कजियामेड़ा गांव में शनिवार को ससुराल आए एक युवक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *