Breaking News

फतेहपुर में मिशन शक्ति अभियान: महिलाओं और बेटियों को सुरक्षा उपायों व हेल्पलाइन की दी जानकारी

फतेहपुर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने शनिवार को जिलेभर में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में मिशन शक्ति-5.0 के द्वितीय चरण के तहत सभी थानों की मिशन शक्ति और एंटी रोमियो टीमों ने बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद किया।

अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने महिलाओं को उनके अधिकारों, महिला अपराधों की रोकथाम और आत्मरक्षा के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। टीमों ने सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर जागरूक किया और किसी भी तरह की परेशानी होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की।

मिशन शक्ति टीमों ने ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम चौपाल लगाकर महिलाओं और ग्रामीणों से संवाद किया। इस दौरान उनकी समस्याओं की जानकारी लेते हुए त्वरित एवं विधिक रूप से निस्तारण का भरोसा दिलाया गया। पुलिस ने महिलाओं को सुरक्षा से जुड़े अधिकारों और सरकारी सहायता तंत्र के प्रति भी जागरूक किया।

जागरूकता कार्यक्रमों में महिलाओं और बालिकाओं को 1090 महिला हेल्पलाइन, 112 आपातकालीन सेवा, 108 चिकित्सा सहायता, 1098 बाल सहायता नंबर और 1930 साइबर हेल्पलाइन की जानकारी दी गई। साइबर अपराध की शिकायत दर्ज कराने के लिए संबंधित पोर्टल के बारे में भी बताया गया।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में ससुराल पहुंचे युवक की मौत से मचा हड़कंप, पत्नी को घर ले जाने आया था 45 वर्षीय बल्लू

फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र के हनुमानपुर कजियामेड़ा गांव में शनिवार को ससुराल आए एक युवक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *