Breaking News

फतेहपुर के ऐरायां-विजयीपुर में सेवा शिविरों से ग्रामीणों को राहत, 3424 लोगों ने लिया योजनाओं का लाभ

फतेहपुर। सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए ग्रामीणों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए चलाए जा रहे सेवा सेतु अभियान के तहत ऐरायां और विजयीपुर विकासखंडों में आयोजित बहुउद्देशीय सेवा शिविरों में ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी। 22 से 26 सितंबर तक चले इन शिविरों में दोनों विकासखंडों को मिलाकर करीब 3424 लाभार्थियों ने भाग लिया।

विकासखंड विजयीपुर में करीब 1705 और ऐरायां में 1719 लाभार्थी शिविर में पहुंचे। यहां विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को शासन की योजनाओं, सेवाओं, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी गई। पात्र लाभार्थियों से मौके पर ही आवेदन भी लिए गए, जिससे उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने की प्रक्रिया शुरू की जा सके।

शिविर में आवास, शौचालय और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और आवश्यक परामर्श के साथ स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराईं। अन्य विभागों के स्टॉलों पर भी ग्रामीणों ने पहुंचकर योजनाओं की जानकारी ली और पात्रता के अनुसार आवेदन किए।

बहुउद्देशीय सेवा शिविर ग्रामीणों के लिए इस मायने में भी महत्वपूर्ण रहे कि उन्हें विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी और सेवाएं एक ही स्थान पर मिल गईं। इससे ग्रामीणों को अलग-अलग सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिली और योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया भी आसान हुई।

शिविरों के आयोजन में संबंधित खंड विकास अधिकारियों, खंड स्तरीय अधिकारियों-कर्मचारियों और विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। बीडीओ ऐरायां अशोक सिंह और बीडीओ विजयीपुर जयप्रकाश के निर्देशन में शिविरों का सफल आयोजन एवं समापन कराया गया।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में ससुराल पहुंचे युवक की मौत से मचा हड़कंप, पत्नी को घर ले जाने आया था 45 वर्षीय बल्लू

फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र के हनुमानपुर कजियामेड़ा गांव में शनिवार को ससुराल आए एक युवक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *