Breaking News

फतेहपुर में पारिवारिक विवाद के बाद महिला ने खाया जहरीला पदार्थ, इलाज के दौरान हुई मौत

फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र के मोहगुज गांव में शुक्रवार दोपहर पारिवारिक विवाद के बाद 32 वर्षीय महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। इलाज के दौरान देर रात महिला की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि मोहगुज गांव निवासी राजेश की पत्नी पुष्पा देवी का अपनी सास विद्यावती और बुआ सीमा देवी से खाना बनाने को लेकर कहासुनी हो गई थी। परिवार में विवाद बढ़ने के बाद पुष्पा देवी ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया।

जहरीला पदार्थ खाने के कुछ समय बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजनों को जानकारी होने पर वे उसे तत्काल सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों की निगरानी में महिला का इलाज किया गया, लेकिन देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों से मिली जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर कचहरी में अधिवक्ता के चेंबर में लगी आग, दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर बुझाई लपटें

फतेहपुर। जिला कचहरी परिसर में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब अधिवक्ता नरेंद्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *