Breaking News

लिंग के अनुसार न करें भेदभाव, सोंच बदलने की जरूरत: डीएम

– मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 से संबंधित प्रेक्षागृह में हुआ कार्यक्रम
– डीएम व एसपी ने दिव्यांग महिलाओं को ट्राई साइकिल व बच्चों को बांटी एमआर किट
– छात्रा को किट प्रदान करते डीएम व एसपी।
फतेहपुर। मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज 5.0 के अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नारी सम्मान समारोह का कार्यक्रम जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह व पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक की उपस्थिति में सरदार बल्लभ भाई पटेल प्रेक्षागृह में सम्पन्न हुआ। डीएम व एसपी ने दीप प्रज्जवलित कर व मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके शुभारंभ किया। स्कूली छात्राओं ने संस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति के साथ नारी शक्ति का आकर्षक प्रदर्शन किया।
डीएम श्री सिंह ने कहा कि शासन के मंशानुरूप नवरात्रि से मिशन शक्ति फेज 5.0 कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान एवं स्वालंबन व सशक्तिकरण करना है। महिला सशक्तिकरण से ही पूरे समाज का विकास संभव है। समाज में लिंग के अनुसार भेदभाव नहीं करना चाहिए जबकि समाज में काफी बदलाव हुआ है और लोगों को अपनी सोच बदलने की जरूरत है। विद्यालयों के शिक्षकों से कहा कि बच्चों को नैतिक मूल्यों की शिक्षा दे जो सही मायने में महिला सशक्तिकरण की दिशा में सकारात्मक कदम होगा। एसपी श्री मांगलिक ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मिशन शक्ति का यह पांचवां चरण चल रहा है। जनपद में महिलाओं के सुगमता के लिए हर थाने में एक मिशन शक्ति केंद्र की स्थापना की गई है। जिसमें महिला पुलिस कर्मी 24 घंटे तैनात रहती है जो महिलाएं थाने में जाती हैं। उनकी बात सुगमता से सुनी जाती है और संवेदनशीलता के साथ निस्तारण किया जाता है। उन्होंने कहा कि सभी महिलाएं हम सबको अपने फेमिली का हिस्सा समझे और बिना हिचकिचाए अपनी बात सुगमता से हम तक पहुंचाए। उन्होंने महिला हेल्पलाइन 1090, 112 साइबर से संबंधित 1930, आदि टोल फ्री नंबरों के बारे में भी जानकारी दी। डीएम-एसपी ने दिव्यांग महिलाओं को ट्राई साईकिल एवं मानसिक दिव्यांग बच्चों को एमआर किट का वितरण किया गया। एसपी ने डीएम को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला दिव्यागजन सशक्तिकरण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी, भारी संख्या में महिलाए, छात्राएं सहित संबंधित उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

श्री बांके बिहारी मंदिर में 19 से 23 तक होगा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव

– तैयारियों को लेकर समिति ने की बैठक – बैठक करते मंदिर सेवा समिति के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *