Breaking News

सैंपुलिंग के नाम पर व्यापारियों को न करें परेशान: प्रदीप – 11 मार्च को आदर्श व्यापार मंडल मनायेगा फूलों की होली व फाग संगीत कार्यक्रम

फतेहपुर। आदर्श व्यापार मंडल की एक बैठक में जहां सैंपुलिंग के नाम पर व्यापारियों के उत्पीड़न पर विचार-विमर्श किया गया वहीं निर्णय लिया गया कि आगामी ग्यारह मार्च को संगठन फूलों की होली व फाग संगीत कार्यक्रम मनायेगा। जिसमें गणमान्य व्यक्तियों के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जायेगा।
बैठक गर्ग निवास में संरक्षक घनश्याम गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित हुई। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप गर्ग ने हिस्सा लिया। संचालन प्रदेश महामंत्री कालीशंकर श्रीवास्तव ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदीप गर्ग ने कहा कि इन दिनों सैंपुलिंग के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। व्यापारियों का उत्पीड़न न किया जाये। उन्होने कहा कि होली के पर्व पर आगामी ग्यारह मार्च को संगठन फूलों की होली के साथ ही फाग संगीत कार्यक्रम रखेगा। जिसमें जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित किया जायेगा। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री ने कहा कि निष्क्रिय पदाधिकारियों को निष्कासित किया जायेगा एवं अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहंी की जायेगी। सक्रिय लोगों का सम्मान भी होगा। इस मौके पर अनिल सिंह गौतम, शमीम अहमद, इंद्रेश श्रीवास्तव, इमरान खान, वीर सिंह, अकरम खां, अभिषेक सचान, प्रीती, निरंजन, सीमा, कुंती गुप्ता, सीमा, रीता, उमा, रचना हुसैन, अमित, विवेक मिश्रा, अभिषेक, रोहित, राजीव गुप्ता, मान सिंह लोधी, मोबीन, रवि तिवारी, प्रशांत सचान, निरंजन श्रीवास्तव, खुर्शीद अहमद, रीशु तिवारी भी मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

खागा तहसील सभागार में प्री मेगा शिविर आयोजित

– प्री मेगा शिविर में भाग लेते सचिव अन्य। फतेहपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *