Breaking News

मुराईन टोला में बदलेगी पेयजल व्यवस्था, 24 घंटे सप्लाई के लिए बिछ रही नई पाइपलाइन

फतेहपुर। नगर पालिका परिषद के सिविल लाइन स्थित वार्ड संख्या 33 के मुराईन टोला में अब लोगों को 24 घंटे शुद्ध पेयजल आपूर्ति की सुविधा मिलने की राह आसान हो गई है। अमृत 2.0 कार्यक्रम के तहत क्षेत्र में 24 घंटे सातों दिन निरंतर जलापूर्ति के लिए नई पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया गया है। इसके साथ ही क्षेत्र के सभी घरों में निःशुल्क घरेलू जल कनेक्शन दिए जाएंगे और अत्याधुनिक स्वचालित मीटर रीडिंग (एएमआर) वाटर मीटर लगाए जाएंगे।

अधिशासी अभियंता, जल निगम नगरीय ने बताया कि नई व्यवस्था लागू होने के बाद पानी की बर्बादी पर प्रभावी अंकुश लगेगा। साथ ही क्षेत्र के सभी घरों में पर्याप्त दबाव के साथ सप्ताह के सातों दिन और 24 घंटे शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

पाइपलाइन और मीटर लगाने का कार्य अधिकृत फर्म सीके इंटरप्राइजेज, प्रयागराज के माध्यम से कराया जा रहा है। विभाग ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि निःशुल्क घरेलू कनेक्शन देने और विभागीय अभिलेख तैयार करने के लिए पहुंच रही अधिकृत टीम का सहयोग करें।

उपभोक्ता अथवा मकान मालिक से पहचान के लिए आधार कार्ड की छायाप्रति उपलब्ध कराने को कहा गया है। विभागीय कार्य से संबंधित किसी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए फर्म प्रतिनिधि रजत सिंह (9044609552), अवर अभियंता राकेश कुमार (9411630927), अवर अभियंता अरविंद कुमार (8840594336), सहायक अभियंता सुरेंद्र कुमार (9473942025) तथा सहायक अभियंता अनिल कुमार (8920280100) से संपर्क किया जा सकता है।

About NW-Editor

Check Also

प्रेम प्रसंग में शादी से इनकार बना वजह, 19 वर्षीय युवक ने नलकूप में फांसी लगाकर दी जान

फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदपुर में गांव के बाहर जंगल में नलकूप पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *