Breaking News

Saudi Aramco पर फिर ड्रोन अटैक: दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी दो दिन में दूसरी बार निशाने पर

अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज पांचवां दिन है। इस बीच सऊदी अरब की ऑयल कंपनी अरामको की रास तनूरा रिफाइनरी पर फिर से एक ड्रोन अटैक हुआ है। यह दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी है। यह जानकारी रॉयटर्स न्यूज एजेंसी ने दी है। दो दिन पहले भी इस रिफाइनरी पर ईरानी ड्रोन से हमला हुआ था। रास तनूरा रिफाइनरी सऊदी अरब की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी में से एक है। यहां रोजाना लगभग 5.50 लाख बैरल कच्चा तेल रिफाइन किया जाता है। दूसरी ओर ईरान ने पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को नया सुप्रीम लीडर चुन लेने का दावा किया है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि खामेनेई के अंतिम संस्कार के बाद होगी। वहीं, इजराइल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने कहा है कि अगर अली खामेनेई के बाद ईरान में जो भी नया नेता बनेगा उसे भी खत्म कर दिया जाएगा। काट्ज ने यह भी कहा कि नाम या जगह से कोई फर्क नहीं पड़ता, इजराइल उसे ढूंढ लेगा।

जंग में अमेरिका के दावे…

  • ईरान के 17 जहाज तबाह कर दिए गए, जिनमें एक पनडुब्बी भी शामिल है।
  • इस ऑपरेशन में 50,000 से ज्यादा अमेरिकी सैनिक शामिल हैं।
  • करीब 200 फाइटर जेट, दो एयरक्राफ्ट कैरियर और बम गिराने वाले विमान शामिल हैं।
  • ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम, मिसाइलें और ड्रोन को भारी नुकसान हुआ है।
  • अमेरिका ने इस जंग को एपिक फ्यूरी नाम दिया है। इसका मतलब भयंकर गुस्सा होता है।

इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग से जुड़ी तस्वीरें…

150 लड़कियों के अंतिम संस्कार के लिए एक साथ मिनाब शहर में कब्र खोदी गई थीं।
150 लड़कियों के अंतिम संस्कार के लिए एक साथ मिनाब शहर में कब्र खोदी गई थीं।
ईरान की राजधानी तेहरान में इजराइली हमले का फुटेज।
ईरान की राजधानी तेहरान में इजराइली हमले का फुटेज।
अमेरिकी सेना के सेंट्रल कमांड ने ईरान के ड्रोन पर हमले का फुटेज जारी किया है।
अमेरिकी सेना के सेंट्रल कमांड ने ईरान के ड्रोन पर हमले का फुटेज जारी किया है।
इजराइली एयर डिफेंस सिस्टम का सोमवार रात ईरानी मिसाइल को गिराने का फुटेज।
इजराइली एयर डिफेंस सिस्टम का सोमवार रात ईरानी मिसाइल को गिराने का फुटेज।

About NW-Editor

Check Also

अली खामेनेई की मौत के बाद जम्मू और कश्मीर में प्रदर्शन तेज, श्रीनगर का लाल चौक सील; इंटरनेट सेवाएं ठप

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के विरोध में हो रहे प्रदर्शनों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *