फतेहपुर। जनपद के ग्राम बावरा में शिक्षामित्र राम सुमेर गौतम के निधन के बाद शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार वह जूनियर हाई स्कूल में शिक्षामित्र के पद पर कार्यरत थे और वर्तमान में एसआईआर ड्यूटी में लगे हुए थे। घटना की सूचना मिलते ही बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष वीर प्रकाश लोधी (एडवोकेट) के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मृतक के आवास पहुंचे तथा शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे। मौके पर विधानसभा अध्यक्ष मनोज गौतम, महासचिव गुलाब पासी, नगर अध्यक्ष गाज़ी अब्दुर्रहमान गनी, ग्राम प्रधान प्रेम शंकर गौतम सहित कई लोग उपस्थित रहे। प्रशासन की ओर से एसडीएम सदर और तहसीलदार सदर ने भी पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। परिजनों की ओर से मृतक की पत्नी रेशमा देवी और उनकी तीन बेटियों के भविष्य को लेकर प्रशासन से सहायता की मांग की गई। प्रमुख मांगों में परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, किसान दुर्घटना बीमा के तहत 5 लाख रुपये तथा मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता प्रदान करने की बात रखी गई। इस पर उप जिलाधिकारी सदर ने आश्वासन दिया कि संबंधित मांगों पर जल्द ही आवश्यक कार्रवाई करते हुए नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। प्रशासनिक भरोसे के बाद परिजनों और ग्रामीणों में सहमति बनी, जिसके बाद मृतक का अंतिम संस्कार किया गया।

News Wani