Breaking News

लखीमपुर खीरी में पेट्रोल-डीजल को लेकर अफरा-तफरी, पंपों पर लगी लंबी कतारें

(मोहम्मद कमर)

लखीमपुर खीरी। जनपद में पेट्रोल, डीजल और गैस को लेकर लोगों में असमंजस और परेशानी का माहौल देखने को मिला। कई पेट्रोल पंपों पर सुबह से ही लोगों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे आम जनता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि लोग सुबह करीब 6 बजे से ही पंपों पर लाइन में लग गए थे। देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में लोग तेल भरवाने के लिए पहुंच गए, जिससे कई स्थानों पर भीड़ का माहौल बन गया। वहीं दूसरी ओर प्रशासन की ओर से लगातार यह कहा जा रहा है कि जिले में पेट्रोल, डीजल और गैस की कोई कमी नहीं है। लेकिन पंपों पर लगी लंबी-लंबी कतारें इन दावों की जमीनी हकीकत को अलग ही तस्वीर दिखाती नजर आईं। जमीनी पड़ताल में कुछ स्थानों पर पेट्रोल पंपों पर सन्नाटा भी देखने को मिला, जबकि प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। जिला पूर्ति अधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने भी दावा किया कि जिले में ईंधन की पर्याप्त उपलब्धता है और किसी प्रकार की कमी नहीं है। हालांकि, आम जनता का कहना है कि यदि स्थिति सामान्य है तो फिर इतनी लंबी कतारें क्यों लग रही हैं। लोगों ने प्रशासन से व्यवस्था को और बेहतर बनाने की मांग की है, ताकि उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

About NW-Editor

Check Also

निघासन के जंगलों में धधक रहीं अवैध कच्ची शराब की भट्ठियां, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

मोहम्मद कमर, लखीमपुर खीरी जिले के निघासन कोतवाली क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब का कारोबार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *