Breaking News

खीरी नगर पंचायत में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

लखीमपुर खीरी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को खीरी नगर पंचायत परिसर में देशभक्ति और उत्साह से सराबोर कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर पंचायत अध्यक्षा उजमा बी ने नगर पंचायत प्रतिनिधि फहीम अहमद, अधिशासी अधिकारी विनीता कुमार, सभासदों और कस्बे के गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी में ध्वजारोहण किया।

ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे को बनाए रखने का संकल्प लिया। इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर सपूतों को श्रद्धापूर्वक याद कर उन्हें नमन किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि देश को आजादी लंबे संघर्ष, त्याग और वीरों के बलिदान के बाद मिली है। आजादी की रक्षा करना और देश की प्रगति में योगदान देना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।

समारोह में नामित सदस्य रोहित अवस्थी, रेनू मिश्रा और पवन जोशी समेत नगर पंचायत के सदस्य, उनके पति तथा कस्बे के कई सम्मानित नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन देशभक्ति के नारों के साथ हुआ।

About NW-Editor

Check Also

हनुमान जयंती पर खीरी पुलिस हाई अलर्ट, एसपी डॉ. ख्याति गर्ग खुद सड़कों पर उतरीं

मोहम्मद कमर लखीमपुर खीरी। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर जनपद में शांति एवं कानून …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *