Breaking News

29 नवंबर को होगा कोरी समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान; 70 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले विद्यार्थी होंगे सम्मानित

न्यूज़ वाणी ब्यूरो बांदा। प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाने और उनकी उपलब्धियों को सम्मान देने के उद्देश्य से बांदा में 29 नवंबर को मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में वर्ष 2026 की परीक्षाओं में 70 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले कोरी समाज के विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 25 नवंबर निर्धारित की गई है।

इस आयोजन की तैयारियों को लेकर रविवार को कबीर नगर स्थित कबीर सभा भवन में कोरी समाज सेवा समिति की मासिक बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष कालूराम वर्मा ने की। इस दौरान प्रतिवर्ष होने वाले मेधावी सम्मान समारोह की रूपरेखा पर चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से 29 नवंबर, रविवार को सम्मान समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

समिति के उपाध्यक्ष हृदयेश कुमार वर्मा ने बताया कि वर्ष 2026 में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक या अन्य स्नातक डिग्री की परीक्षा में 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले कोरी समाज के विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने परिवार और आसपास के प्रतिभाशाली बच्चों को इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रेरित करें।

समिति के मंत्री एडवोकेट शिवकुमार बुलेट ने बताया कि पात्र विद्यार्थी अपने अंकपत्र, आधार कार्ड की छायाप्रति और एक पासपोर्ट साइज फोटो के साथ 25 नवंबर तक आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन समिति कार्यालय, कबीर भवन, कबीर नगर, बांदा में जमा किए जा सकते हैं। इसके अलावा समिति के पदाधिकारियों के माध्यम से भी आवेदन उपलब्ध कराया जा सकता है।

बैठक में अध्यक्ष कालूराम वर्मा, उपाध्यक्ष हृदयेश कुमार वर्मा, मंत्री एडवोकेट शिवकुमार बुलेट, उपमंत्री कमलेश कुमार वर्मा, ऑडिटर पुष्पेश कुमार वर्मा, कार्यकारी सदस्य सचिन प्रताप सिंह तथा संरक्षक सदस्य चुनुवाद कबीर और चंद्रपाल कोरी सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

गांव के विकास और जिम्मेदारी का संदेश लेकर उतरे विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाया हुनर

न्यूज़ वाणी ब्यूरो बांदा। विद्यार्थियों में सामाजिक जागरूकता और अपने गांव के प्रति जिम्मेदारी की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *