Breaking News

बांदा में पत्रकार संगठन की बैठक में सदस्यता अभियान पर बनी रणनीति, एकजुटता मजबूत करने का लिया संकल्प

न्यूज़ वाणी ब्यूरो बांदा। राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद (रजि०) की बांदा इकाई की मासिक बैठक रविवार, 15 नवंबर 2026 को ग्राम गुरेह स्थित अमर सिंह के आवास पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता परिषद के जिलाध्यक्ष नीरज निगम एवं महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष रूपा गोयल ने संयुक्त रूप से की। बैठक में परिषद को अधिक सशक्त एवं मजबूत बनाने के साथ ही संगठन के विस्तार और सदस्यता अभियान को गति देने पर विशेष जोर दिया गया। जिलाध्यक्ष नीरज निगम ने कहा कि परिषद को बेहतर और मजबूत बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को एकजुट होकर कार्य करना होगा। साथ ही परिषद के नियमों का पालन करते हुए संगठन के हितों को सर्वोपरि रखना आवश्यक है।

वहीं, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रूपा गोयल ने कहा कि परिषद की मजबूती के लिए अधिक से अधिक पत्रकार साथियों को संगठन से जोड़ना जरूरी है। इसके लिए सभी पदाधिकारी सदस्यता अभियान को गंभीरता से लेते हुए पत्रकारों को परिषद की सदस्यता दिलाने का प्रयास करें। इस दौरान रूपा गोयल ने मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा जारी पत्र पर कड़ा विरोध जताते हुए इसे पत्रकारों के अधिकारों का हनन बताया। उन्होंने कहा कि पत्रकार स्वतंत्र रूप से पत्रकारिता करने के लिए स्वतंत्र हैं। उन्हें स्वतंत्र एवं निष्पक्ष पत्रकारिता करने से रोकना लोकतंत्र के चौथे स्तंभ का अपमान है। उन्होंने कहा कि यदि किसी पत्रकार के विरुद्ध जबरन मुकदमा दर्ज कराया जाता है तो राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद की बांदा इकाई संबंधित पत्रकार के साथ मजबूती से खड़ी रहेगी। उन्होंने जिला स्तर के वरिष्ठ अधिकारी द्वारा इस प्रकार का पत्र जारी किए जाने को निंदनीय बताया।

बैठक में उपस्थित अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भी अपने विचार रखे, जिन पर विस्तार से चर्चा एवं विचार-विमर्श किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य सदस्यता अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक पत्रकारों को परिषद से जोड़ना तथा संगठन को मजबूत बनाना रहा। साथ ही सभी सदस्यों को समान महत्व देते हुए आपसी एकजुटता के साथ परिषद की उन्नति एवं मजबूती के लिए कार्य करने का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर नीरज निगम, रूपा गोयल, मितेश कुमार, संध्या धुरिया, प्रीति साहू, पूरन राय, अमर सिंह, धर्मेंद्र सिंह, जीवेश प्रकाश, आसिफ अली, सत्यनारायण निषाद, ललित कुमार, सुरेंद्र धुरिया, पुष्पेंद्र कुमार, मुलायम वर्मा सहित परिषद के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद एरियर और नियमितीकरण नहीं मिलने से नाराज अनुदेशकों का प्रदर्शन, बांदा में 10वां क्रमिक अनशन

न्यूज़ वाणी ब्यूरो बांदा। परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत अनुदेशक शिक्षकों ने बकाया एरियर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *