Breaking News

बांदा में जुआ खेलते चार लोग गिरफ्तार, पुलिस ने 21 हजार रुपये और ताश के पत्ते किए बरामद

न्यूज़ वाणी ब्यूरो बांदा। जिले में अवैध जुए के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिसंडा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 21,150 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार की मध्यरात्रि बिसंडा थाना पुलिस को सूचना मिली कि तवेदार का पुरवा मजरा ओरन में पुलिया के पास कुछ लोग हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर छापेमारी की और मौके से चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान रामू पुत्र रामनारायण, अशोक पुत्र टिंकू, छत्रपाल पुत्र रामबहोरी और राजाबाबू उर्फ राजा पुत्र मइयादीन निवासी बिसंडी रोड कस्बा ओरन, थाना बिसंडा के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से मालफड़ के 15,230 रुपये और जामा तलाशी के 5,920 रुपये बरामद किए। इसके साथ ही जुआ खेलने में इस्तेमाल किए जा रहे 52 ताश के पत्ते भी जब्त किए गए। बरामद नकदी की कुल कीमत 21,150 रुपये बताई गई है।

इस मामले में थाना बिसंडा में मुकदमा संख्या 496/2026 के तहत धारा 13 जुआ अधिनियम में अभियोग दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश तिवारी, उपनिरीक्षक बुद्धिसागर, कांस्टेबल सौरभ शास्त्री, रितिक राय, आदर्श सिंह और अरुण गुप्ता शामिल रहे।

About NW-Editor

Check Also

गांव के विकास और जिम्मेदारी का संदेश लेकर उतरे विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाया हुनर

न्यूज़ वाणी ब्यूरो बांदा। विद्यार्थियों में सामाजिक जागरूकता और अपने गांव के प्रति जिम्मेदारी की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *