Breaking News

स्वतंत्रता दिवस पर खीरी पुलिस ने मनाया भव्य समारोह, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित

लखीमपुर खीरी। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर खीरी पुलिस की ओर से कैम्प कार्यालय और रिजर्व पुलिस लाइन्स में भव्य समारोह आयोजित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग ने दोनों स्थानों पर ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने देश की एकता, अखंडता और संविधान के प्रति निष्ठा बनाए रखने की शपथ ली।

एसएसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कर्तव्य के प्रति ईमानदारी, निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस की जिम्मेदारी केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि आमजन के बीच विश्वास कायम करना भी है।

समारोह के दौरान उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। पुलिसकर्मियों को अति उत्कृष्ट सेवा पदक, उत्कृष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह, स्वर्ण पदक, रजत पदक और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

कार्यक्रम के समापन के बाद पुलिस लाइन परिसर में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया।

इस अवसर पर एएसपी पवन गौतम, एएसपी अमित राय, सीओ विवेक तिवारी, सीओ अभिमन्यु त्रिपाठी, प्रतिसार निरीक्षक पवन भाटी समेत पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

हनुमान जयंती पर खीरी पुलिस हाई अलर्ट, एसपी डॉ. ख्याति गर्ग खुद सड़कों पर उतरीं

मोहम्मद कमर लखीमपुर खीरी। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर जनपद में शांति एवं कानून …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *