Breaking News

सेठ घाट पर फैल रही गंदगी, सफाई के दावे हो रहे बेअसर

(मोहम्मद कमर)

लखीमपुर खीरी।  एक ओर जहां नदी को स्वच्छ बनाने के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। शहर के सेठ घाट उल नदी पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। घाट पर स्थित चौकी के पास लोग खुलेआम कूड़ा और गंदगी फेंक रहे हैं, जिससे आसपास का वातावरण दूषित हो रहा है। मौके पर तैनात होमगार्ड प्रवीण शुक्ला लोगों को लगातार समझाने और रोकने का प्रयास करते हैं, लेकिन इसके बावजूद लोग उनकी बातों को नजरअंदाज कर वहीं कूड़ा डालकर चले जाते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि इसी तरह लापरवाही जारी रही तो नदी की सफाई के सभी प्रयास विफल साबित होंगे। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि घाट पर कड़ी निगरानी और सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि इस समस्या पर रोक लग सके।

About NW-Editor

Check Also

स्वतंत्रता दिवस पर खीरी पुलिस ने मनाया भव्य समारोह, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित

लखीमपुर खीरी। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर खीरी पुलिस की ओर से कैम्प कार्यालय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *