Breaking News

भाकियू महात्मा टिकैत के युवा जिला उपाध्यक्ष बने दुर्गेश

– पदाधिकारियों ने माला पहनाकर किया स्वागत
– युवा जिलाध्यक्ष का माला पहनाकर स्वागत करते पदाधिकारी।
फतेहपुर। भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत गुट की मासिक बैठक में संगठन मजबूती के उद्देश्य से विस्तार किया गया। दुर्गेश कुमार पाण्डेय को युवा जिला उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया। पदाधिकारियों ने उनका फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। इसके अलावा बैठक में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर का विरोध किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मधुसूदन तिवारी व युवा जिलाध्यक्ष कालू सिंह मंडासराय ने की। बैठक में बड़ी संख्या में पदाधिकारी व किसानों ने हिस्सा लिया। सर्वप्रथम संगठन मजबूती के उद्देश्य से दुर्गेश कुमार पाण्डेय को युवा जिला उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत कर माला पहनाकर स्वागत किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि इन दिनों बिजली विभाग द्वारा जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। जिसका विरोध संगठन कर रहा है। स्मार्ट मीटर के जरिए किसान, मजदूर को लूटने का काम विभाग द्वारा किया जा रहा है। मुख्य अतिथि प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित यादव ने कहा कि गेहूं की खरीद करने के लिए प्रत्येक न्याय पंचायत में क्रय केन्द्र खोले जाएं। जिससे समर्थन मूल्य का लाभ मिल सके। इस मौके पर राजू सिंह, पुत्तन मिश्रा, मीना सिंह, विजय सिंह, रमाशंकर शुक्ला, गुड्डू यादव, मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

शिहारी पट्टी के हर घर में खुशहाली ला रही योजना: कृष्णा

– खागा विधायक ने जल अर्पण कार्यक्रम में लिया हिस्सा – जल अर्पण करतीं खागा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *